{"_id":"695ff511cd8f37c9b50161eb","slug":"siddharthnagar-news-bahraich-drug-dealer-arrested-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151280-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बहराइच का ड्रग डीलर नेपाल में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बहराइच का ड्रग डीलर नेपाल में गिरफ्तार
Thu, 08 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के बर्दिया जिले में बुधवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक भारतीय ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुलरिया नगरपालिका के वार्ड नंबर-11 के लालपुर इलाके में की गई।
पुलिस के मुताबिक ड्रग्स की जांच के दौरान आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी।
इस फायरिंग में एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गिरफ्तार किए गए ड्रग डीलर की पहचान बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के लौकाही बाजार निवासी 31 वर्षीय फिरोज खान के रूप में हुई है। घायल फिरोज को इलाज के लिए बर्दिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बर्दिया जिला पुलिस कार्यालय के डिप्टी सुपरिटेंडेंट (डीएसपी) देवेंद्र कुमार मल्ल ने बताया कि फिरोज के पास से 283 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फिरोज के साथ मौजूद एक अन्य ड्रग डीलर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि लौकाही बाजार भारत-नेपाल सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है और बर्दिया में मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा जरिया माना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अधिकांश ड्रग्स भारत के लौकाही और बलई बाजार से बर्दिया पहुंचाए जाते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने चिंता जताते हुए बताया कि सीमा क्षेत्र में खुलेआम ड्रग्स की बिक्री के कारण बर्दिया के बच्चे और युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने सीमा पर सख्त निगरानी और संयुक्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।