{"_id":"6acd26f0aa73f086d60c6368","slug":"siddharthnagar-news-awareness-march-held-under-mission-shakti-women-informed-about-safety-measures-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166364-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत निकाला जागरूकता मार्च, महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत निकाला जागरूकता मार्च, महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय
Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़, उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की अपील
सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्र के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सोमवार को शहर में शक्ति जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में निकले मार्च में सदर विधायक भी शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
मार्च के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य अपराध होने पर बिना भय और संकोच के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने की अपील की।
अभियान के तहत 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। साथ ही थानों में संचालित मिशन शक्ति टीम और महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से उपलब्ध सहायता एवं विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी विश्वजीत शौर्यान और थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।