{"_id":"6ad2654b11bde6dfe704e1a7","slug":"siddharthnagar-news-athletes-showcase-their-prowess-in-divisional-competitions-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-166604-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मंडलीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मंडलीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Fri, 16 Oct 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
- 800 मीटर दौड़ में संतकबीरनगर के अनीश, लंबी कूद में सिद्धार्थनगर के आर्य राव प्रथम
सिद्धार्थनगर। जिला क्रीड़ा स्टेडियम में शुक्रवार को 29वीं मंडलीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बस्ती जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में संतकबीरनगर के अनीश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि बस्ती के शुभम दूसरे और सिद्धार्थनगर के अक्षय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में सिद्धार्थनगर के आर्य राव ने पहला, बस्ती के मुजम्मिल ने दूसरा और सिद्धार्थनगर के फूलचंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार रहे। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत रंगोली प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। आयोजन दीनबंधु इंटरमीडिएट कॉलेज, नदांव के प्रधानाचार्य अरविंद चौधरी ने किया। जिला खेल सचिव दौलत बाबू गुप्ता ने खेल प्रशिक्षकों के सहयोग से प्रतियोगिता का संचालन कराया।
विज्ञापन
इस दौरान जीआईसी नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, जीआईसी पचमोहिनी के प्रधानाचार्य करुणाकांत, जीआईसी दूल्हा सुमाली के प्रधानाचार्य अजय श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार, रामकुमार सिंह और धर्मेंद्र पाल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।