फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Approval received, road to be built at a cost of Rs 3.19 crore

Siddharthnagar News: मिली स्वीकृति, सवा तीन करोड़ से बनेगी सड़क

Wed, 24 Dec 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Approval received, road to be built at a cost of Rs 3.19 crore
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के परसा स्टेशन गांव से परसा रेलवे क्राॅसिंग तक की सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। परसा रेलवे स्टेशन होकर नेपाल सीमा पर स्थित लोहटी तक जाने वाली सड़क के निर्माण पर सवा तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से अनुमति मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। परसा रेलवे स्टेशन होकर नेपाल सीमा पर स्थित लोहटी तक की सड़क रख-रखाव और मरम्मत के अभाव में जर्जर हाे गई। मार्ग पर कई गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह दशा करीब पांच वर्षों से बनी हुई है।
विज्ञापन

गिट्टियां उखड़ गई हैं और तारकोल का कही अता-पता नहीं चल रहा है। इससे सड़क बदहाल हो गई है। राहगीर व बाइक सवार अक्सर सड़क पर बने गड्ढों की वजह से गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
विज्ञापन

हाईवे से परसा स्टेशन से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण होने से परसा रेलवे स्टेशन के अलावा आंखेरहिया, चंदवा, इमिलिया, सहिनवारे, बोहली, खरिकौरा, चंदई, लोहटी सहित अन्य गांव के ग्रामीण आवागमन करते हैं। इन गांवों के ग्रामीण काफी दिनों से मार्ग के मरम्मत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed