{"_id":"6ac539383c7a2fa4330f0750","slug":"siddharthnagar-news-applications-for-fifth-phase-admission-to-iti-open-until-the-11th-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165929-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आईटीआई में पांचवें चरण के प्रवेश के लिए आवेदन 11 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आईटीआई में पांचवें चरण के प्रवेश के लिए आवेदन 11 तक
Tue, 06 Oct 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
- अप्रवेशित व अचयनित अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए होंगे पात्र
बांसी। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद रिक्त सीटों पर पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व पंजीकृत राजकीय संस्थानों के अभ्यर्थियों को नवीन विकल्प पंजीकृत कराने और राजकीय व निजी संस्थानों में नए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि ऐसे सभी अप्रवेशित और अचयनित अभ्यर्थी जनपद स्तर पर उपलब्ध रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। वेबसाइट पर ‘पंचम चरण के लिए नवीन अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन’ और ‘रिक्त सीटों का विवरण’ लिंक उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बांसी में संपर्क कर सकते हैं।