फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Application deadline extended for admission to Classes 9 and 11 at Navodaya

Siddharthnagar News: नवोदय में कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Fri, 09 Oct 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Application deadline extended for admission to Classes 9 and 11 at Navodaya
अब 15 अक्तूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, पहले 30 सितंबर थी अंतिम तिथि
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक कक्षा नौ और 11 के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। विद्यालय की ओर से प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। शैक्षिक सत्र 2027-28 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी है।
विद्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 अक्तूबर 2026 कर दिया गया है। इससे आवेदन करने से वंचित रह गए पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म भरने का अतिरिक्त अवसर मिल गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय, बसंतपुर, बांसी के प्रभारी प्राचार्य एनके सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए पोर्टल शुरू कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। ऐसे में पात्र अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करना चाहिए, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रभारी प्राचार्य ने एनके सिंह पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वेबसाइटों पर करें आवेदन
कक्षा नौ और 11वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in/2026/nvsix पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपनी पात्रता और आवश्यक विवरण की जांच कर लें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2026 निर्धारित है। प्रभारी प्राचार्य ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed