{"_id":"68bc71ed1f2b20712a0d0e9d","slug":"siddharthnagar-news-angry-villagers-blocked-the-road-due-to-lack-of-action-against-the-suspects-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144117-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्धों पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्धों पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क
Sat, 06 Sep 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज थाना क्षेत्र में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्क्रीनशॉट
भवानीगंज। रातभर जाकर पहरेदारी कर संदिग्ध को पकड़ने पर भी कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। वाहन को छोड़ने से गुस्साए लोगों ने डुमरियागंज-चंद्रीपघाट मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद जाम हटवाया। कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आसमान में ड्रोन उड़ने और चोरियों के मामले बढ़ने से सहमे ग्रामीण रातभर जाग कर पहरा दे रहे हैं। वहीं हर आने-जाने वाले संदिग्धों पर भी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
चार सितंबर को भवानीगंज क्षेत्र के भवानीगंज-बढ़नीचाफा जाने वाले मार्ग पर कस्बे में ग्रामीणों को रात्रि करीब एक बजे के आसपास एक संदिग्ध वाहन नजर आया। इसे देख कस्बावासी एकत्रित हो गए और भवानीगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने वाहन को कब्जे में लिया।
आरोप है कि कस्बे के लोगों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई न कर वाहन को छोड़ दिया गया। इसको लेकर भारी संख्या में कस्बे के ग्रामीण उग्र हो गए और शुक्रवार को डुमरियागंज-चंद्रीपघाट मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के घंटों मशक्कत के बाद जाम को खत्म कराया गया। मामला बढ़ता देख मौके पर सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा और तहसीलदार डुमरियागंज रवि कुमार यादव सहित पथरा, डुमरियागंज, खेसरहा आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कस्बा वासियों से सीओ और तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर स्थानीय लोगों में संतुष्ट हुई। मामले में पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।