फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Anand won the boys category and Anshika won the girls category

Siddharthnagar News: बालक में आनंद और बालिका में अंशिका ने बाजी मारी

Sat, 04 Oct 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Anand won the boys category and Anshika won the girls category
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बालक-बालिकाओं का पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में आनंद कुमार यादव और बालिका वर्ग में अंशिका यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्टेडियम व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बालक वर्ग की पांच किमी व बालिका वर्ग की तीन किमी पैदलचाल प्रतियोगिता का आयोजन सुबह सात बजे किया गया। पैदलचाल प्रतियोगिता में कुल 42 बालक और 14 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में आनंद कुमार यादव ने प्रथम, शुभम यादव ने द्वितीय, अनूप प्रजापति ने तृतीय, विष्णु यादव ने चतुर्थ, अनीस विश्वकर्मा ने पंचम व राजन यादव ने छठा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, बालिका वर्ग में अंशिका यादव ने प्रथम, स्नेहा यादव ने द्वितीय, करिश्मा मोदनवाल ने तृतीय, मोनिका विश्वकर्मा ने चतुर्थ, संध्या साहनी ने पंचम व दिव्या भारती ने छठा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को सांसद जगदंबिका पाल ने पुरस्कार दिया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल व पूर्व नपा अध्यक्ष एसपी अग्रवाल ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया। उसके बाद क्रीड़ाधिकारी ने झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान देवेंद्र पांडेय, रत्नेश सिंह, सुमन सिंह, राजलक्ष्मी चैधरी, विपिन त्रिपाठी, कमलेंद्र प्रताप चैधरी, सत्यप्रकाश, प्रेमचंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed