{"_id":"68fe67f48d843638600b3602","slug":"siddharthnagar-news-allegations-of-encroachment-on-government-land-near-ambedkar-statue-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-147112-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आंबेडकर प्रतिमा के पास सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आंबेडकर प्रतिमा के पास सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप
Sun, 26 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव में अंबेडकर प्रतिमा के जमीन को लेकर विवाद। संवाद
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव का मामला
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी की टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है और मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।
सेखुई गोवर्धन गांव निवासी एक सफाई कर्मचारी ने अपने घर के सामने सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रखी है। इस प्रतिमा के पास ही सरकारी जमीन भी है। दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रतिमा के आसपास की खाली पड़ी सरकारी जमीन पर रविवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस पर एक पक्ष ने निर्माण कार्य रोकने को कहा, जिस पर अगला पक्ष उग्र हो गया। इसकी सूचना तत्काल 112 पीआरवी टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम के लोगों ने मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मामले का पटाक्षेप नहीं हुआ तो बड़ी घटना हो सकती है।
प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जब तक मामले का समाधान नहीं हो जाता तब तक निर्माण कार्य रोका गया है।