{"_id":"6acd278d113c5ff67609f9a3","slug":"siddharthnagar-news-agricultural-input-grants-distributed-to-flood-affected-farmers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166365-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाढ़ से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाढ़ से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित
Tue, 13 Oct 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा, किसानों को समय से सहायता पहुंचाना प्राथमिकता
बांसी। बाढ़ और अतिवृष्टि से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए सोमवार को तहसील सभागार में कृषि निवेश अनुदान राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को नुकसान होने पर किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी है।
विधायक ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत से ही देश का अन्न भंडार भरता है। बाढ़ और अतिवृष्टि से फसल बर्बाद होने पर किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कृषि निवेश अनुदान से प्रभावित किसानों को नुकसान की भरपाई करने और आगामी फसल की तैयारी में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने और पात्र किसानों तक समय से सरकारी सहायता पहुंचाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कार्यक्रम में एसडीएम विश्वमित्र सिंह सहित तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।