फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 'Agni Yatra' to be organized at Gonha Tal Purvi on Navami

Siddharthnagar News: नवमी पर गोनहा ताल पूर्वी में होगा अग्नि यात्रा का आयोजन

Sun, 18 Oct 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 'Agni Yatra' to be organized at Gonha Tal Purvi on Navami
- 21 फुट लंबे अग्निकुंड से गुजरकर मां शीतला के दर्शन करेंगे भक्त
विज्ञापन

सकरपार। शारदीय नवरात्र की नवमी पर गोनहा ताल पूर्वी में श्री बालकृष्ण मित्र मंडली की ओर से अग्नि यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने और अनुष्ठान देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मित्र मंडली के मुख्य पुजारी राकेश चौरसिया ने बताया कि बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहे के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में मां शीतला की मूर्ति स्थापित की गई है। नौ दिन तक भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं।
विज्ञापन

नवमी के दिन दोपहर बाद मां शीतला की मूर्ति के सामने 21 फुट लंबा गड्ढा खोदकर उसमें लकड़ियां जलाकर अग्निकुंड तैयार किया जाएगा। इसके बाद मित्र मंडली के भक्त धधकते अग्निकुंड से होकर मां शीतला के दर्शन करेंगे और व्रत का समापन करेंगे। अनुष्ठान के बाद आरती, हवन और भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed