फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: After the Chaurichaura public revolt, Shohratgarh also did not remain untouched by the cycle of repression by the British.

Siddharthnagar News: चौरीचौरा जन विद्रोह के बाद अंग्रेजों के दमन चक्र से शोहरतगढ़ भी अछूता नहीं रहा

Wed, 14 Aug 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 14 Aug 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: After the Chaurichaura public revolt, Shohratgarh also did not remain untouched by the cycle of repression by the British.
शोहरतगढ़। चौरी चौरा जन विद्रोह के बाद अंग्रेजों का दमन चक्र चला तो शोहरतगढ़ भी इससे अछूता नहीं रहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जहां आंदोलन को धारदार बनाने में जुटे थे, वहीं ब्रिटिश हुकूमत उन पर कोड़े बरसा रही थी। आजादी के आंदोलन में कई बार जेल जा चुके दो दोस्त बुधईराम और परमेश्वर दत पंडित इस यातना में शहीद हो गए थे। इस बर्बरता पूर्ण दमन के बाद महात्मागांधी ने नवजीवन मेंं लिखा था कि खलीलाबाद के बाद शोहरतगढ़ की जनता ने शांति से चौरी चौरा का उत्तर दिया है।
विज्ञापन


सेनानियों की तरफ से हिंसा हुई थी या नहीं, यह पता करने महात्मा गांधी के पुत्र देवास गांधी शोहरतगढ़ भी आए थे। यहां अंग्रेजी हुकूमत की पुलिस ने उनके साथ भी अभद्रता की थी। इसका उल्लेख यश भारती पुरस्कार प्राप्त मणेंद्र मिश्रा मशाल ने अपनी पुस्तक '''''''''''''''' बस्ती मंडल के आलोक में स्वतंत्रता संग्राम में किया है। वहीं, बस्ती गजेटियर में भी दमन का उल्लेख है। जंग-ए-आजादी की पहली मशाल मई 1857 के आखिरी हफ्ते में जल चुकी थी। इस मशाल को जलाए रखने में शोहरतगढ़ भी पीछे नहीं था। 1857 से लेकर 1922 तक ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध आंदोलन किए गए। स्वतंत्रता संग्राम में भारत माता के कई सपूतों ने अपना बलिदान दिया। चार फरवरी,1922 को चौरीचौरा जनविद्रोह के बाद ब्रिटिश हुकूमत दमन पर उतर आई थी। अखिल भारतीय कांग्रेस के कार्यालयों और सेनानियों की निगरानी की जाने लगी थी। 29 अप्रैल, 1922 को शोहरतगढ़ कस्बा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सौ- डेढ़ सौ घंटे कार्यकर्ता आंदोलन का केंद्र बिंदू बने रहे। अंग्रेज अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापेमारी की और कार्यालय में आग लगा दी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं पर कोड़े बरसाए जाने लगे। इसमें आंबेडकर नगर के बुधईराम पुत्र गजाधर घोड़ो की टापो के नीचे आकर शहीद हो गए, शोहरतगढ़ के घरमसिहवा के परमेश्वर दत्त पाण्डेय पुत्र रामचरन कोड़े खाकर बेहोश हो गए। पुलिस परमेश्वर दत्त को लखनऊ जेल ले गई थी। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---



चिल्हिया थाने में शहीद हुए थे बुधई राम
शोहरतगढ़ के अंबेडकर नगर में देश आजाद कराने का सपना देख रहे सेनानियों का साहस हुकूमत को रास नहीं आ रहा था। इनकी गतिविधियों पर पहरा था। पुलिस हर दिन बैठक स्थल पर पहुंच कर वीर सपूतों की योजनाएं सुन प्रताड़ित करती थी, लेकिन कोई भी सपूत आह तक नहीं करता। आजादी की योजनाएं जानकर पुलिस इन सपूतों को स्थल छोड़ने की धमकी देती रही, लेकिन परवाने थानेदार की धमकियों से बेपरवाह होकर बेखौफ हुकूमत के खिलाफ गतिविधियां चलाते थे। 25 अप्रैल, 1930 को इनकी हर गतिविधियों पर कड़ा पहरा बैठ गया। भारत मां के प्रति सेनानियों का यह जज्बा थानेदार (उस समय थाना चिल्हिया) को रास नहीं आया और 29 अप्रैल, 1930 को दबिश देकर मौके से बुधईराम व उनके एक साथी को पकड़ लिया। थाने ले जाकर कोड़ों से पिटाई की। थानेदार की इस हरकत से बुधई के सिर में गंभीर चोटें आईं। बुधई के शरीर में सांस देख थानेदार का मन नहीं माना और घोड़े की टापों से रौंद डाला। अंतिम सांस में बुधई इकंलाब जिंदाबाद कहते हुए शहीद हो गए।

शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास प्रवक्ता डॉ. ज्योति सिंह का कहना है कि इसी काॅलेज के इतिहास के प्रवक्ता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जब कॉलेज में बच्चों को लेक्चर इतिहास के बारे में देते थे, तो वे कभी-कभी चौरी-चौरा कांड के इतिहास के बारे में बताते थे कि चौरा-चौरी जन विद्रोह के बाद अंग्रेज दमन पर उतर गए थे। इसके बावजूद सेनानियों के कदम नहीं डिगे, कोटिया निवासी कोतवाल सिंह, छतहरा निवासी शीतल प्रसाद त्रिपाठी, अगया निवासी कोदई प्रसाद मिश्र व इमिलिया शुमाली निवासी पं. बेनी माधव मिश्रा, खैरा निवासी महादेव चौधरी ने नए सिरे से कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी की। कोतवाल सिंह की अगुवाई में बस्ती छावनी में आग लगाकर तिरंगा फहराया गया था। बौखलाए अंग्रेजों ने पंडित बेनी माधव मिश्रा का घर जला दिया था।

भारत माता की जय और बंदे मातरम से गूजां डुमरियागंज
- भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता की लोगों से की अपील



संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आवाह्ननपर भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्र की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डुमरियागंज क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल कर आगामी हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से आवाहन किया। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय का नारा लगाकर लोगों में देश भक्ति का जज्बा बढ़ा दिया। इस दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष अनुराग पाठक, जिला कार्यसमिति सदस्य गौरव सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य आदित्यधर दुबे, जिला शोध प्रमुख विपिन गौतम, मंडल अध्यक्ष भारतभारी राजन सिंह, विवेक पांडे, कुलदीप पांडे, मंडल महामंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, अंकित दूबे, अमित यादव, रोलु मिश्रा, अजय गौतम आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा निकाली

बांसी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका ने रैली निकालकर घर-घर तिरंगा वितरित किया। रैली को नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कर्म में इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सब अपने घरों में तिरंगा फहराने के बाद जंग ए आजादी के शहीदों को याद कर उन्हें नमन करें और श्रद्धांजलि अर्पित करें। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार, सभासद बजरंगी वर्मा, नीलेश निषाद, अमरेंद्र कुमार, रामकुमार, गिरीश पांडेय, इशरत जमील रिजवी, देवेंद्र सजल, विष्णु, शादाब सहित काफी संख्या में नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद---


निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता का हुई जय-जयकार

फोटो- है
- बाइक रैली को पूर्व शिक्षा मंत्री ने झंडी दिखाकर किया रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी

इटवा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र इटवा में तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई। यह रैली इटवा कस्बे से निकलकर बलूआ चौराहे पर जाकर समाप्त हुई।

मंगलवार को तिरंगा यात्रा बाइक रैली की शुरुआत पूर्व मंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने झंडी दिखाकर भारत माता की जय के गगनभेदी नारे के साथ रवाना किया। बाइक रैली के रवाना करने के पूर्व मंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं। जिस प्रकार देश के पीएम व विशिष्टजन ध्वजारोहण करते हैं। उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक अपने घर में झंडा फहराकर आजादी के पर्व में शामिल हों।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से देश की एकता को मजबूती मिलती है। जिलाध्यक्ष ने सभी आम जनमानस से अपने अपने घरो पर तिरंगा लगाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा गौरव मिश्र, चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल, बिस्कोहर अजय गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, मंडल अध्यक्षगण दीपनारायण त्रिपाठी, रामसूरत चौरसिया, राजेश पाण्डेय एवं श्रवण गिरी, कृष्णा मिश्र, बलराम मिश्र, राजेंद्र दूबे, अमित दूबे, अमित मिश्रा, रामप्रकाश शुक्ल, शिवजी तिवारी, शत्रुध्न पांडेय, घनश्याम गुप्ता, सत्यनारायण दूबे आदि मौजूद रहे।

नगर में तिरंगा लेकर निकाली

फोटो- है
बिस्कोहर। स्वच्छ पाठशाला 2.0 अभियान के तहत मंगलवार को बिस्कोहर नगर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। अभियान का शुभारंभ एसडीएम इटवा कल्याण सिंह मौर्या, नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता व अधिशासी अधिकारी अमरजीत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान बच्चे हाथ में तिरंगा व स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर विद्यालय से पैदल निकल कर पुराना डाकखाना, सिंगारजोत मार्ग, मुख्य कस्बा, पुराना बैंक रोड व परशुराम तिराहा होकर शाम तीन बजे विद्यालय वापस पहुंचे। रैली के साथ चल रहे अध्यापकों, नगर के कर्मचारियों व स्वच्छ सारथी क्लब के बच्चों ने रास्ते में मकानों और दुकानों का कूड़ा नगर पालिका की गाड़ियों को गीला और सूखा अलग-अलग रखने की जानकारी दी। बच्चों ने नारे के माध्यम से प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया व सिंगल युज्ड प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। यात्रा में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अंबेसडर अंजली गुप्ता, अनूप पांडेय, प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता सहित नगर के सफाई नायक व सफाई मित्र भी शामिल रहे। संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed