फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Administration's bulldozer runs on illegal encroachment in Dumariyaganj for the third consecutive day

Siddharthnagar News: लगातार तीसरे दिन भी डुमरियागंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Tue, 13 Aug 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Administration's bulldozer runs on illegal encroachment in Dumariyaganj for the third consecutive day
डुमरियागंज। डीएम के निर्देश पर लगातार तीसरे दिन रविवार को डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौलागढ़ चौराहे से बांसी रोड, बस्ती रोड और औसानपुर रोड पर अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन ने बुलडोजर से एक के बाद एक अवैध कब्जे को ध्वस्त करवाया।
विज्ञापन

एसडीम, सीओ, तहसीलदार, ईओ और बीडीओ के नेतृत्व में डुमरियागंज पुलिस सर्किल की फोर्स के साथ तीन जेसीबी लेकर बैदौलागढ़ चौराहे पर सुबह 8:00 बजे से अवैध अतिक्रमण को ढहाना शुरू कर दिया गया। बस्ती रोड पर स्थित नगर पंचायत के सरहद तक चलाया गया। बांसी रोड पर मौजूद ग्रेनाइट पत्थर और टाइल्स के दुकानदार से जुर्माना वसूलने के साथी बाहर रखें पत्थरों को 2 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान बांसी और बस्ती रोड पर आवागमन भी काफी देर तक प्रभावित रहा। अभियान का असर नगर पंचायत के अन्य चौराहों पर भी लोगों में दिखाई दिया। लोग अपने घरों के सामने टीनशेड और अन्य निर्माण को खुद तोड़ते व हटाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


---
नगर पंचायत के किसी भी चौराहे या रोड पर अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा। लोग अगर खुद अपना अतिक्रमण हटा ले रहे हैं, तो बेहतर है। नहीं तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजीव दीक्षित, एसडीएम, डुमरियागंज

---

अतिक्रमण की कार्रवाई देख बेहोश हुआ व्यापारी
डुमरियागंज सोमवार को बैदौला चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची तहसील और नगर प्रशासन की टीम ने जैसे ही चौराहे पर मौजूद एक मकान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो यह देख वहां मौजूद मकान मालिक परमात्मा प्रसाद अग्रहरि बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें उनके बेटे उठा कर अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें बस्ती भेज दिया गया। हालत में सुधार है।


---

अतिक्रमण का मलबा नहीं हटाया तो उठा ले जाएगा नगर पंचायत प्रशासन

रविवार और सोमवार को नगर पंचायत में हटवाए गए अतिक्रमण का मलबा जल्द से जल्द हटाने का ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव ने अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी जमीनों से अतिक्रमण का मलबा आगर सोमवार तक लोगों ने नहीं उठाया, तो मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासन की गाड़ी उसे उठाकर जब्त कर लेगी। इसके बाद उसे अपना बताने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed