फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Additional buses will be run from the district for the Magh Mela, preparations begin

Siddharthnagar News: माघ मेला के लिए जिले से भी चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें, तैयारी शुरू

Sat, 29 Nov 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Additional buses will be run from the district for the Magh Mela, preparations begin
- तीन जनवरी से शुरू होगा माघ मेला, श्रद्धालुओं को दी जाएगी विशेष सुविधा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम माघ मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारी में जुट गई है। इसके तहत जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा बेहतर सुविधा भी दी जाएगी।
माघ मेला में जिले से सैकड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान करने के लिए जाते हैं। कई श्रद्धालु वहां पर रहकर भी संगम का स्नान करते हैं। ऐसे में इन श्रद्धालुओं को परिवहन की बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार माघ मेले का आयोजन तीन जनवरी से होगा, जिसमें जिले से लगभग 10 बस लगाए जाएंगे जबकि पर्याप्त सवारी मिलने पर तहसील स्तर से भी इसका संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम श्रद्धालुओं को स्नान कराने के लिए शाम को भी स्पेशल बस संचालित करेगी, जिससे श्रद्धालु एक दिन और दो रात में भी संगम का स्नान करके वापस आ पाएंगे।
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि माघ मेला को लेकर तैयारी चल रही है। श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल बस का भी संचालन किया जाएगा। वहीं अधिक भीड़ होने पर बसों की संख्या और सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed