फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Accused of absconding after beating up for dowry, case registered

Siddharthnagar News: दहेज के लिए मारपीट कर भगाने का आरोप, केस दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Accused of absconding after beating up for dowry, case registered
भनवापुर। डुमरियागंज क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम निवासी परवेज अनीस ने तहरीर देकर ससुरालियों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। उसके ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी मलिक परवेज अनीस पुत्र मो. अनीस ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी इरम मलिक की शादी गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद अबू सुफियान मलिक उसकी पुत्री को कम दहेज के लिए ताने मारते थे। इसके अलावा पुत्री के ससुर मुश्ताक मलिक, देवर शोएब मलिक, सास सोगरा खातून, ननद सायमा मलिक भी मायके से छह लाख रुपये और दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि वे इरम को मारते-पीटते और घर में बंद करके खाना पीना बंद कर देते थे। बीते 28 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे आरोपियों ने उसकी बेटी को काफी मारा-पीटा और मायके से छह लाख रुपये और दहेज की मांग करते हुए बेटी को घर से निकाल दिया। पीआरवी ने बेटी को बचाकर उसे सुपुर्द किया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed