{"_id":"66bbb43b1684fb55590bb874","slug":"siddharthnagar-news-abhishek-and-akshita-won-in-50-meter-free-style-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-122480-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 50 मीटर फ्री स्टाइल में अभिषेक व अक्षिता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 50 मीटर फ्री स्टाइल में अभिषेक व अक्षिता ने मारी बाजी
Wed, 14 Aug 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी के दूसरे दिन मंगलवार को भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरे दिन 50 मीटर फ्री स्टाइल में अभिषेक व अक्षिता ने बाजी मारी है। 50 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में अभिषेक त्रिपाठी ने प्रथम, मार्कंडेय पांडेय ने द्वितीय व आर्यन जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में अक्षिता तिवारी ने प्रथम, आराध्य त्रिपाठी ने द्वितीय व इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
50 मीटर बैक स्ट्रोक बालक वर्ग में मोहन ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में अनिशा ने प्रथम, आराध्य ने द्वितीय व अक्षिता तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में हिमांशु यादव ने प्रथम, पीयूष द्विवेदी ने द्वितीय व अखिलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में राहुल ने प्रथम, अनुदीप उपाध्याय ने द्वितीय व विजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर ब्रेस्ट बालक वर्ग में शिवम जोशी ने प्रथम, मोहन ने द्वितीय व अनुदीप उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को उत्साहित करते हुए एक इवेंट का शुभारंभ भी किया। पुरस्कार वितरण विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, देवेंद्र पांडेय, रत्नेश सिंह, विपिन मनी त्रिपाठी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सुमन सिंह, राजलक्ष्मी मौजूद रही।