{"_id":"6adb9debb60d025c3807591b","slug":"siddharthnagar-news-a-bench-kept-on-a-roof-fell-onto-a-female-sanitation-worker-after-a-monkey-jumped-on-it-she-is-in-critical-condition-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166957-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बंदर के कूदने पर छत पर रखी बेंच महिला सफाईकर्मी पर गिरी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बंदर के कूदने पर छत पर रखी बेंच महिला सफाईकर्मी पर गिरी, गंभीर
Fri, 23 Oct 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
- अकबरनगर मोहल्ले का मामला, सिर में चोट लगने से हुई बेहोश, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
बांसी। कस्बे के अकबरनगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह बंदर के कूदने से एक मकान की छत पर रखी बेंच नीचे से गुजर रही महिला सफाईकर्मी पर गिर गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गई। घायल महिला का मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका की सफाईकर्मी मंजू शास्त्रीनगर वार्ड में सफाई का काम करने के बाद जा रही थीं। वह अकबरनगर वार्ड में डॉ. आब्दी चौराहे से आगे पहुंचीं, तभी एक बंदर के कूदने से मकान की छत पर रखी बेंच नीचे गिर गई और उनकी चपेट में आ गई। सिर में चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़ीं। उनके सिर से काफी खून बहने लगा।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास काम कर रहे सफाईकर्मी और सफाई प्रभारी राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। वे घायल महिला को तत्काल 50 शैय्या युक्त अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।