फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 65 teachers and staff members found absent during task force inspection; salaries withheld

Siddharthnagar News: टास्क फोर्स के निरीक्षण में 65 शिक्षक कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोका

Sun, 18 Oct 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 65 teachers and staff members found absent during task force inspection; salaries withheld
- ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स ने 15 दिन अलग-अलग विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए बीएसए ने जिला और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टीम ने 15 दिन में अलग-अलग विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 65 शिक्षक और कर्मचारी बिना किसी कारण अनुपस्थित पाए गए हैं। बीएसए ने सभी संबंधित कर्मियों के अनुपस्थिति वाले दिन का वेतन अथवा मानदेय ''नो वर्क-नो पे'' के आधार पर अवरुद्ध कर दिया है।
अनुपस्थित पाए गए कर्मियों में दो प्रधानाध्यापक, 27 सहायक अध्यापक, 31 शिक्षामित्र, चार अनुदेशक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को अपनी अनुपस्थिति के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनिक विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण और अनुपस्थिति
जिला और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इस जांच में कुल 65 कर्मियों की गैरहाजिरी सामने आई। यह निरीक्षण विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सख्ती और उद्देश्य
अधिकारियों की जांच में अनुपस्थित मिले कर्मियों पर कार्रवाई से विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित तिथि का वेतन अथवा मानदेय रोकने के बाद अब इन कर्मियों को अनुपस्थिति के संबंध में अपना पक्ष रखना होगा। विभाग की इस सख्ती को परिषदीय विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed