फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : 250 new polling stations to be added in five assembly constituencies

Siddharthnagar News: पांच विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ जाएंगे 250 नए मतदेय स्थल

Fri, 07 Nov 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : 250 new polling stations to be added in five assembly constituencies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी निर्देश पर जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का संभाजन का कार्य प्रारंभ हो गया है।
वर्तमान समय में प्रत्येक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाता प्रस्तावित है। ऐसे में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव में 250 नए बूथ बनाने की तैयारी है। पहले कुल 2182 बूथ थे जो बढ़कर 2432 हो जाएंगे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में मतदेय स्थलों पर भौतिक सत्यापन कर 1200 मतदाता के अनुसार प्रस्तावित किया गया है। इसमें सर्वाधिक मतदेय स्थल बांसी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ाएं जाएंगे। यहां पर करीब 75 नए मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। सबसे कम इटवा विधानसभा क्षेत्र में 36 नए मतदेय स्थल प्रस्तावित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

302 शोहरतगढ़ वर्तमान में 410 मतदेय स्थल हैं, जिनकी संख्या 452 हो जाएगी। 303 कपिलवस्तु वर्तमान में 506 की जगह 562 मतदेय स्थल किया जाना प्रस्तावित। 304 बांसी वर्तमान में 414 के स्थान पर 489 मतदेय स्थल किया जाएगा।

305 इटवा वर्तमान में 405 मतदेय स्थल से बढ़ाकर 441 मतदेय स्थल किया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार से 306 डुमरियागंज वर्तमान में 451 मतदेय स्थल से बढ़ाकर 488 किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed