फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 151 people get back their lost mobile phones, worth approximately Rs 24 lakh

Siddharthnagar News: 151 लोगों को वापस मिले खोए मोबाइल, कीमत करीब 24 लाख रुपये

Fri, 23 Oct 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 151 people get back their lost mobile phones, worth approximately Rs 24 lakh
सिद्धार्थनगर। जिले में खोए और गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने शुक्रवार को उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने सिद्धार्थनगर पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें पुलिस कार्यालय और संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदीय सर्विलांस सेल और थानों में सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों ने मोबाइलों की बरामदगी के लिए प्रयास किया। इसके बाद 151 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल उनके संबंधित धारकों को सौंपे। मोबाइल धारकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया फोन वापस मिल पाएगा। पुलिस ने लोगों को मोबाइल की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शशिकांत, मुख्य आरक्षी विवेक कुमार मिश्रा, पुष्पेंद्र, जनार्दन प्रजापति और आरक्षी संजीव कुमार गोयल व अभिनंदन सिंह ने बरामदगी में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed