{"_id":"65bc79fa052df9f6ab0a0664","slug":"siddharthnagar-mahotsav-chairs-broken-in-akshara-singh-program-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर महोत्सव: अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में जमकर चलीं कुर्सियां, पुलिस ने भीड़ को किया तितर-बितर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर महोत्सव: अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में जमकर चलीं कुर्सियां, पुलिस ने भीड़ को किया तितर-बितर
Fri, 02 Feb 2024 11:50 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:50 AM IST
सार
सिद्धार्थनगर महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का शो चल रहा था। रात तकरीबन 10:30 बजे गाने के बीच अचानक दर्शक शोर करने लगे और आगे बढ़ने लगे। कई लोग कुर्सियां भी तोड़ने लगे।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के बीएससी ग्राउंड में आयोजित सिद्धार्थनगर महोत्सव की आखिरी शाम अक्षरा सिंह के नाइट शो में गुरुवार रात गाने के बीच दर्शकों की भीड़ ने कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दीं। शोर-शराबा शुरू हुआ तो पुलिस को भीड़ तितर-बितर करने के लिए दौड़ना पड़ा। हालांकि मारपीट की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का शो चल रहा था। रात तकरीबन 10:30 बजे गाने के बीच अचानक दर्शक शोर करने लगे और आगे बढ़ने लगे। कई लोग कुर्सियां भी तोड़ने लगे। इस पर पुलिस को डंडा उठाकर धमकी देना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने मोर्चा संभाला तो भीड़ नियंत्रित हुई और विवाद की स्थिति खत्म हो गई। हालांकि इस बीच मारपीट की बात सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि उत्साहित दर्शकों ने उत्साह में आकर शोर शराबा करते हुए कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया था, जिस पर पुलिस को आगे आना पड़ा।
विज्ञापन