फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar in athletics and Deoria first in Kho-Kho

एथलेटिक्स में सिद्धार्थनगर तो खो-खो में देवरिया प्रथम

Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar in athletics and Deoria first in Kho-Kho
एथलेटिक्स में सिद्धार्थनगर तो खो-खो में देवरिया प्रथम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में आयोजित चार दिवसीय 70वीं जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इसमें एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद सिद्धार्थनगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया तो खो-खो में देवरिया की टीम प्रथम रही। आईजी बस्ती राजेश मोदक ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइंस परिसर में चली चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में नौ जनपद की टीम को हिस्सा लेना था। किन्हीं कारणों से श्रावस्ती की टीम हिस्सा नहीं ले पाई। वहीं, एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद सिद्धार्थनगर की महिला और पुरुष टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि, खो खो पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में देवरिया की टीम प्रथम स्थान पर रही। महिला वर्ग में सिद्धार्थनगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। साइकिलिंग प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्ग में सिद्धार्थनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रदुम सिंह व महिला वर्ग कमन यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों प्रतियोगी सिद्धार्थनगर से हैं। विजेता खिलाड़ियों को आईजी बस्ती राजेश मोदक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल को जीवन का हिस्सा बनाईए, हमेशा स्वस्थ रहेंगे। खेल शरीर के लिए आवश्यक है। खेल में जीत और हार होती है। हार कर सीख लें निश्चित ही आगे बेहतर करेंगे। इस दौरान एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी सुरेशचंद रावत, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, सीओ हरिश्चंद, सीओ देवी गुलाम सिंह, सीओ अखिलेश कुमार वर्मा, आरआई ब्रह्मदेव उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सदर तहसीलदार सिंह, मीडिया सेल प्रभारी डीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed