फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar: His team defeated Naugarh by 42 runs

सिद्धार्थनगर : उसका की टीम ने नौगढ़ को 42 रनों से दी शिकस्त

Fri, 21 Apr 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 21 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar: His team defeated Naugarh by 42 runs
मैच जीतने के बाद उसका की टीम ने जताई खुशी।
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय उसका बाजार के मैदान में बृहस्पतिवार को उसका और नौगढ़ के शिक्षकों की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें उसका की टीम ने 42 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उसका की टीम का पहला विकेट बिना रन बनाए गिर गया। रूपेश बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गए। इसके बाद आशीष श्रीवास्तव और कप्तान अभिषेक मिश्र ने सधी हुई शुरुआत की। आशीष ने दो छक्के और पांच चौके की मदद से 20 गेंद पर 40 रन बनाया। इन्हें दीपक श्रीवास्तव ने आउट किया। अभिषेक ने भी तीन चौके के साथ 20 रन की पारी खेली, इन्हें विनय ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी लड़खड़ाती रही राजीव, अतुल वर्मा, नरेंद्र यादव, अशोक यादव ने भी अपनी टीम के लिए रन बनाए। इस तरह उसका की टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 88 रन का लक्ष्य नौगढ़ की टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौगढ़ की टीम कुछ खास नही कर पाई। वाचस्पति चतुर्वेदी और शशिकांत पांडेय ओपन करने आए शशिकांत ने ताबड़तोड़ दो छक्का जड़ा, लेकिन वह कृष्णमोहन के शिकार बने। वाचस्पति चतुर्वेदी ने मैच में टिके रहे उन्होंने छह चौका जड़ा, लेकिन रन आउट हो गए। उसका के राजीव सिंह ने अपने ओवर में नौगढ़ के बल्लेबाज संघशील झलक, दीपक श्रीवास्तव और अविनाश का हैट्रिक विकेट लेकर आउट किया।
विज्ञापन

कप्तान माहेश्वरी पाठक को आशीष ने आउट किया। विमलकांत ने दो छक्का जड़ टीम का स्कोर निर्धारित आठ ओवर में 62 रन तक पहुंचाया। इस तरह नौगढ़ की टीम 25 रन से मैच हार गई। राजीव सिंह को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान बीईओ धर्मेंद्र पाल, अभय श्रीवास्तव, आशुतोष उपाध्याय, राघवेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र गुप्ता, सुभाष पांडेय, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed