{"_id":"6583222ad20ba5a6fe075844","slug":"siddharthnagar-festival-will-be-held-from-28th-january-to-1st-february-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-10107-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 28 जनवरी से एक फरवरी तक होगा सिद्धार्थनगर महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 28 जनवरी से एक फरवरी तक होगा सिद्धार्थनगर महोत्सव
Wed, 20 Dec 2023 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुई सिद्धार्थनगर महोत्सव की तिथि
स्थानीय कलाकारों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने को मांगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाला सिद्धार्थनगर महोत्सव इस बार 28 जनवरी से एक फरवरी 2024 तक पांच दिवसीय होगा। यह निर्णय डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ली गई है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति भी होनी है। जिसके लिए नामित नोडल अधिकारी डीडीओ जीपी कुशवाहा ने स्थानीय कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किया है।
बस्ती जनपद से 29 दिसंबर 1988 को अलग जिला बने सिद्धार्थनगर के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए हर वर्ष महोत्सव आयोजित होता है। पूर्व में कपिलवस्तु महोत्सव के नाम से आयोजित होने वाले महोत्सव का नाम बदलकर अब सिद्धार्थनगर महोत्सव हो गया है। इसमें आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के बड़े कलाकार शामिल होते है। साथ ही कवि सम्मेलन भी बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहता है। इस बार बाहरी कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसमें गायन, वादन, नाट्य का मंचन एवं मुशायरे आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। आवेदक को जिले का निवासी होने के साथ 18 वर्ष से अधिक उम्र होना अनिवार्य है।
आवेदन में नाम, पिता का नाम, स्थाई पता, मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर एवं पासपोर्ट साइज फोटो एवं संबंधित विधा में अनुभव व उपलब्धियों की संक्षिप्त टिप्पणी का उल्लेख करना होगा। इच्छुक प्रतिभागी ए-4 साइज पेपर पर अपना आवेदन विकास भवन स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में एक जनवरी 2024 तक जमा करना होगा। इसके अलावा ई-मेल आईडी पर भी आवेदन कर सकते है। डीडीओ जीपी कुशवाहा ने बताया कि आवेदन के बाद चयन के लिए ऑडिशन की तिथि, समय व स्थल की सूचना संबंधित के मोबाइल नंबर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कलाकारों के प्रस्तुति का विषयवस्तु निरपेक्ष रुप से गैर राजनैतिक एवं विशुद्ध रुप से पूर्ण सांस्कृतिक होना है, जो मनोरंजन के साथ सामाजिक सौहार्द से प्रेरित हो।