फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Bolero hit the trailer on the highway seven processions killed four injured

UP NEWS: सिद्धार्थनगर में हाईवे पर बोलेरो ने ट्रेलर में मारी टक्कर, सात बरातियों की मौत, चार जख्मी, पीएम-सीएम ने जताया शोक

Sun, 22 May 2022 12:08 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 22 May 2022 12:08 PM IST
सार

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में बरात गई थी। रात लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच बराती घर लौट रहे थे तभी जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Siddharthnagar Bolero hit the trailer on the highway seven processions killed four injured
बोलेरो की हालत देखकर हादसे की विभीषिका का अंदाजा लगाया जा सकता है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास देर रात भीषण हादसा हो गया। सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सात बारातियों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी बोलेरो का जर्रा-जर्रा उड़ गया। घटना रात 1:00 से 1:30 के बीच बताई जा रही है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये जबकि घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में बरात गई थी। देर रात लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच बराती घर लौट रहे थे। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास पहुंचते ही उनकी बोलेरो ने सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की जानकारी जोगिया कोतवाली की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरीके से सभी को बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य की भी कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर हुआ है, जबकि एक घायल के परिजन उसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर गए थे। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर शोक संवदेना व्यक्त की है। पीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

सीएम योगी ने भी हादसे पर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सिद्धार्थनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ''जनपद सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद व हृदयविदारक है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed