फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Badal went to Nepal

सिद्धार्थनगर : नेपाल चले गए बादल, नहीं मिली उम्मीद की राहत

Fri, 21 Apr 2023 05:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 21 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को नेपाल के ऊपर शिफ्ट होने के कारण तराई क्षेत्र में बादल कम बना। हालांकि, शुक्रवार को बादल आने की संभावना है। बादल का मौसम बना तो तापमान में कुछ गिरावट होगी।

विज्ञापन
Siddharthnagar Badal went to Nepal
भारतभारी नगर पंचायत के बढ़नी में तेज धूप और लू से बचने के लिए दुपट्टे से छिप कर घर जाती छात्राए

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में बृहस्पतिवार को अनुमान के अनुसार परिवर्तन नहीं हुआ। पश्चिमी विक्षोभ को नेपाल की ओर शिफ्ट होने के बाद बादल नेपाल में चल गए और नेपाल की तराई क्षेत्र में कम बादल दिखे। इस कारण भीषण गर्मी में उम्मीद की राहत नहीं मिली। हालांकि, पूर्वानुमान है कि जिले में शुक्रवार को बादल से मौसम बदल सकता है।जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आसमान में शाम बादल दिखे लेकिन आसमान का ज्यादा हिस्से में बादल नहीं थे। इस कारण धूप से भी राहत कम मिली। हवा की औसत रफ्तार 35 से 40 किमी दर्ज की गई। हवा की रफ्तार से अधिक होने के कारण गर्म हवाएं उड़ने से कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन


मौसम का असर ऐसा रहा है कि दोपहर में चौक चौराहों पर सन्नाटा नजर आ रहा था। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो गई थी। शाम होते ही लोग छतों पर पहुंचे ताकि खुली हवा में सांस लेने से कुछ राहत मिले। रात में लोगों के घरों में गर्मी और कुछ उमस रही, जबकि घर के बाहर मच्छरों के हमला से नींद हराम होती रही।  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा की रफ्तार तेज रही तो धूप के बावजूद भी तापमान में अधिक वृद्धि नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को नेपाल के ऊपर शिफ्ट होने के कारण तराई क्षेत्र में बादल कम बना। हालांकि, शुक्रवार को बादल आने की संभावना है। बादल का मौसम बना तो तापमान में कुछ गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed