{"_id":"64442882c77db9fef3043138","slug":"siddharthnagar-akshaya-tritiyas-auspicious-time-over-inflation-siddharthnagar-news-c-7-1-135989-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर : महंगाई पर भारी पड़ा अक्षय तृतीया का मुहूर्त, तीन करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर : महंगाई पर भारी पड़ा अक्षय तृतीया का मुहूर्त, तीन करोड़ का कारोबार
Sun, 23 Apr 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के एक आभुषण की शोरुम में खरीदारी करते ग्राहक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अक्षय तृतीया पर्व पर महंगाई भारी पड़ा। लोगों ने सोने-चांदी से बने आभूषणों की खरीदारी किया। हालांकि पिछली साल की अपेक्षा कारोबार कम होने से सराफा व्यापारियों को थोड़ा निराश होना पड़ा।
सोने-चांदी में महंगाई होने के बाद भी पूरे जिले में अक्षय तृतीया पर्व पर करीब तीन करोड़ के सोने-चांदी के गहने बिक गए। इसमें पर्व के अलावा शादी-विवाह के अवसर पर भी लोगों ने आभूषणों की खरीदारी किया। सराफा कारोबारियों को गर्म मौसम ने दोपहर बाद तक तो बहुत निराश किया, लेकिन शाम ढलते ही खरीदारों के उमड़ने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। कारोबारियों के मुताबिक इस पर्व पर सोने के लाइट वेट एवं फैंसी गहनों को महिलाओं ने खरीदा, जिनमें अंगूठी, चेन, गले के हार, कान के झाला शामिल रहे। जबकि चांदी के गहनों में पायल एवं बिछिया की खूब बिक्री हुई। शहर के भीम चंद कसौधन ने बताया कि इस साल महंगाई होने के कारण व्यापार पर थोड़ा असर पड़ा है। तेज धूप के कारण दोपहर तक बिक्री काफी कम थी, लेकिन उसके बाद लोगों की भीड़ बढ़ती गई।