फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Accident kills six people from the same village all the dead are below 35 years of age

Accident News: एक ही गांव के छह लोगों की मौत से मचा कोहराम, सभी मृतकों की उम्र 35 साल से कम

Sun, 22 May 2022 12:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 22 May 2022 12:34 PM IST
सार

महला निवासी गंगाराम गौड़ के पुत्र बरात शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के महुआ में गई थी। बराती रात में वापस आ रहे थे कि बोलेरो के ट्रेलर में टकराने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Siddharthnagar Accident kills six people from the same village all the dead are below 35 years of age
मृतक के घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कोटिया गांव में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक ही गांव के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति पड़ोस के गांव खमरिया का निवासी था। गोरखपुर एवं जिले में चार घायलों का इलाज चल रहा है। सभी मृतकों की उम्र 35 वर्ष से कम है।

विज्ञापन


महला निवासी गंगाराम गौड़ के पुत्र बरात शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के महुआ में गई थी। बराती रात में वापस आ रहे थे कि बोलेरो के ट्रेलर में टकराने से बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन


मृतकों में सचिन पाल (16) पुत्र कृपानाथ, मुकेश पाल (35) पुत्र विभूति पाल, लाला पासवान (26) पुत्र पांडेय पासवान, शिवसागर यादव (18) पुत्र प्रभु यादव, रवि पासवान (19) पुत्र राजाराम, पिंटू गुप्ता पुत्र शिवपूजन गुप्ता शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव के निवासी हैं, जबकि गोरख मौर्या पुत्र रामसहाय ग्राम खमरिया थाना क्षेत्र चिल्हिया के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश उर्फ चीनक (40) पुत्र चुन्नूलाल पासवान, रामभरत पासवान (48) पुत्र तिलकराम पासवान ग्राम महला थाना शोहरतगढ़ को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। हालांकि इनमें एक मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जबकि एक घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विक्की (18) पुत्र अमर पासवान, शुभम (20) पुत्र कल्लू गौड़ निवासी ग्राम महला थाना शोहरतगढ़ का इलाज जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में चल रहा है। प्रभारी कोतवाली अवधेश शुक्ल ने बताया कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे, जिनमें सात की मौत हो गई है, चार लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed