{"_id":"59ef74c84f1c1b7a548b8def","slug":"siddhartha-nagar-to-host-mandal-level-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तरीय खेलों की मेजबानी करेगा सिद्धार्थनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तरीय खेलों की मेजबानी करेगा सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
उसका में शिक्षकों की बैठक में निर्देश देते बीएसए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों के लिए मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी सिद्धार्थनगर करेगा। डुमरियागंज में प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए बीएसए ने अपने मातहतों के साथ रणनीति तैयार की। ब्लॉक संसाधन केंद्र जोगिया में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी, व्यायाम शिक्षक व शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने कहा कि सर्वसम्मति से डुमरियागंज में जिला व मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। भव्य आयोजन के लिए सभी को पूर्ण मनोयोग से जुटना होगा।
कहा कि सभी बीईओ को न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करानी होगी। जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि 6 नवंबर को जनपद के सभी न्याय पंचायत केंद्रों पर बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित होगी जबकि 9-10 नवंबर को ब्लॉक स्तर, 12-13 नवंबर को तहसील स्तर, 17 व 18 नवम्बर को जिला स्तरीय और 22, 23 व 24 नवंबर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। बताया कि नौगढ़ तहसील की प्रतियोगिता उस्का बाजार, शोहरतगढ़ तहसील की बढ़नी, इटवा तहसील की खुनियांव व बांसी तहसील की प्रतियोगिता बांसी ब्लॉक मुख्यालय पर होगी।
बैठक में उप्र. प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी व पूमावि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुणेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने भी प्रतियोगिता को सुचारुरूप से सम्पन्न कराने के लिए अपने सुझाव रखे। बैठक में बीईओ सीबी पांडेय, व्यास देव, रीता गुप्ता, शिवकुमार, विजयानंद, पंकज मौर्य, गोपाल जी मिश्र सहित जिला व्यायाम शिक्षिका अलका श्रीवास्तव, जीशान खलील, किशन जी वर्मा, नसीम अहमद, दयाशंकर पाण्डेय, कैलाशमणि, मुस्तन शेरुल्लाह और अभय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।