{"_id":"64f396cf64aabcba7e052e01","slug":"siddharth-university-kapilvastu-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3976-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत भाषा में ही हमारी प्राचीन विरासत संरक्षित : डॉ. नीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत भाषा में ही हमारी प्राचीन विरासत संरक्षित : डॉ. नीता
Sun, 03 Sep 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह पर बच्चों को जानकारी देती डॉ नीता यादव डॉ आभा द्विवे
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को संस्कृत दिवस, शुभकामना पर पत्र लेखन और संस्कृत प्रहेलिका की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीता यादव ने कहा कि संस्कृत भाषा में ही हमारी प्राचीन विरासत संरक्षित है। उन्हें समझने के लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।
संस्कृत सप्ताह के अंतिम दिन पत्र लेखन में अंतिमा शुक्ला, प्राची वर्मा, कोमल वर्मा, मोहम्मद शोएब, नेहा कुमारी, खुशी मिश्रा, प्रज्ञा यादव, शिखा उपाध्याय व मोहन ने प्रतिभाग किया। जिसमें एमए तृतीय सेमेस्टर संस्कृत की छात्रा अंतिमा शुक्ला ने प्रथम, एमए प्रथम सेमेस्टर संस्कृत की छात्रा शिखा उपाध्याय ने द्वितीय व बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र मोहन स्वरूप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत प्रहेलिका में वंदना पांडेय, खुशी मिश्रा, प्राची वर्मा, महाजन कसौधन, नम्रता उपाध्याय व नेहा कुमारी ने प्रतिभाग किया। जिसमें एमए तृतीय सेमेस्टर संस्कृत की छात्रा वंदना पांडेय ने प्रथम, बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा प्राची वर्मा ने द्वितीय व बीए तृतीय सेमेस्टर के नम्रता उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
संस्कृत भारत की एक शास्त्रीय भाषा
संस्कृत विभाग की प्रभारी डॉ. आभा द्विवेदी ने कहा कि संस्कृत भारत की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह दुनिया की सबसे पुरानी उल्लिखित भाषाओं में से एक है। संस्कृत में हिन्दू धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गए हैं। बौद्ध धर्म व जैन धर्म के भी कई महत्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गए हैं। आज भी हिन्दू धर्म के यज्ञ और पूजा संस्कृत भाषा में ही होती हैं। इस दौरान संयोजक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।