फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharth nagar : three seats won bjp, two occupied by sp

तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा, दो सीटें सपा की झोली में

Thu, 10 Mar 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
siddharth nagar : three seats won bjp, two occupied by sp
तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा, दो सीटें सपा की झोली में
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में तीन सीट भाजपा एवं भाजपा गठबंधन की झोली में गई, जबकि दो सीट पर सपाइयों को कब्जा करने में कामयाबी मिल गई। इस बार चुनाव में जिले में सपा ने दो सीट की बढ़त बनाई है, क्योंकि पिछले विधान सभा चुनाव में पांचों पर सीट पर भाजपा और भाजपा गठबंधन का कब्जा था।
बांसी विधानसभा से स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह चुनाव जीत गए। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा गठबंधन के अपना दल एस के प्रत्याशी विनय वर्मा ने जीत दर्ज की। वहीं कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्यामधनी राही दूसरी बार विधायक बनने में सफल रहे। इसी प्रकार इटवा से सपा प्रत्याशी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय चुनाव जीत गए, जबकि डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की सपा प्रत्याशी सैयदा खातून भी जीत गई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में जिले में इटवा, डुमरियागंज, बांसी और कपिलवस्तु विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि शोहरतगढ़ में अपना दल एस के प्रत्याशी को जीतने के कारण पांचवीं सीट भी भाजपा के हिस्से में चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत हार का आंकड़ा और प्रत्याशियों का नाम
शोहरतगढ़ विधानसभा (302)
जीत का अंतर-24560
विनय वर्मा अपनदल (एस) 70900
प्रेमचंद्र निषाद-सुभासपा-46340
राधारमण त्रिपाठी-बसपा-22099
रवींद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी-कांग्रेस-20154
चौधरी अमर सिंह-आजाद समाज पार्टी-13031
कपिलवस्तु विधानसभा (303)
जीत का अंतर-31205
श्यामधनी राही-भाजपा-122225
विजय पासवान-सपा-91020
कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया-बसपा-26399
देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू-कांग्रेस-2469
बांसी विधानसभा (304)
जीत का अंतर-20347
जय प्रताप सिंह-भाजपा-84532
नवीन उर्फ मोनू दूबे-सपा-64185
राधेश्याम पांडेय-बसपा-22069
किरन शुक्ला-कांग्रेस-2930
डुमरियागंज विधानसभा (305)
जीत का अंतर-711
सैय्यदा खातून-सपा-85098
राघवेंद्र प्रताप सिंह-भाजपा-84387
अशोक तिवारी-बसपा-20246
इरफान मलिक-एआईएमआईएम-4325
शैलेंद्र उर्फ राजू श्रीवास्तव-3698
कांती पांडेय-कांग्रेस-2446
इटवा विधानसभा (306)
जीत का अंतर-1773
माता प्रसाद पांडेय-सपा-64013
डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी-भाजपा-62105
हरिशंकर सिंह-बसपा-24613
अरशद खुर्शीद-कांग्रेस-10242
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed