फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharth: Face-to-face collision between bikes, two killed, two injured

Siddharthnagar: बाइकों में आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, दो जख्मी

Sun, 23 Apr 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Siddharth: Face-to-face collision between bikes, two killed, two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

सिद्धार्थनर जिले में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर स्थित खैर टेक्निकल पास शुक्रवार देर रात दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज था कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई तो दूसरे ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठे दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें से एक का इलाज बस्ती के जिला अस्पताल व दूसरे का मेडिकल कॉलेज लखनऊ इलाज चल रहा है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के बसडिलिया गांव निवासी अजमल फारूकी उर्फ नूरी (21) ईद पर खरीदारी कर डुमरियागंज से लौट रहे थे, अभी बैदौला चौराहे पर स्थित खैर टेक्निकल सेंटर के पास पहुंचे थे कि सामने बाइक से आ रहे जबजौवा गांव निवासी काजी सोयब अहमद (22) से टक्कर हो गई। दोनों बाइक के बीच हुए टक्कर में सोयब अहमद की मौके पर मौत हो गई। जबकि अजमल फारूकी उर्फ नूरी का इलाज के लिए बेंवा सीएचसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अजमल के साथ पीछे बैठे बसडिलिया गांव निवासी अशगर (16) व सोयब अहमद के पीछे बैठे जबजौवा गांव निवासी रहमतुल्ला (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए वेवां सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बस्ती जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अशगर की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं रहमतुल्लाह का इलाज बस्ती जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत चिंता जनक बतायी जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाइक दुर्घटना में मृतक दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों का लखनऊ और बस्ती जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed