फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   shrkrishna statue found

पोखरे की खुदाई के दौरान मिली कृष्ण की प्राचीन मूर्ति

Sun, 14 May 2017 10:48 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 14 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
shrkrishna statue found
ख्‍ाुदाइऱ्ई - फोटो : amarujala
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा बिशुनपुर में रविवार को पोखरे की खुदाई के दौरान प्राचीन काल की मूर्ति मिलने से आसपास के लोग जुट गए। भगवान कृष्ण की दुर्लभ मूर्ति देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई।
जानकारी के अनुसार बड़हरा विशुनपुर गांव में पोखरे की खुदाई चल रही थी। इसी बीच वहां काम कर रहे मजदूर मोती भारती, झिनकन भारती, श्याम सुंदर प्रजापति को मिट्टी के नीचे एक मूर्ति नजर आई। कौतुहलवश थोड़ी और खुदाई करने पर भगवान कृष्ण की मूर्ति निकली। मजदूरों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान मोहम्मद उमर को दी। इसी बीच कुछ लोग मूर्ति मिलने वाले स्थान पर पूजा-पाठ व मंदिर बनाने की बात करने लगे। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया और अपने साथ थाने ले आई। मूर्ति की ऊंचाई लगभग 18 इंच व वजन एक किलोग्राम से ज्यादा आंका गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि खुदाई में मिली प्राचीन मूर्ति भगवान कृष्ण की है। मूर्ति किस धातु की है, इसकी जानकारी जांच के बाद ही हो पाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed