फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shravasti players dominated in athletics

Siddharthnagar News: एथलेटिक्स में श्रावस्ती के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Sat, 15 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shravasti players dominated in athletics
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 73 वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स साइकिलिंग (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को नौ स्वर्ण के साथ श्रावस्ती के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं दूसरे स्थान तीन स्वर्ण के साथ मेजबान के खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में गोंडा, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती की पुलिस टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वहीं 20 किमी साइकिलिंग प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में गोविंद सिंह श्रावस्ती ने स्वर्ण, दिलीप यादव सिद्धार्थनगर ने रजत, व विमलेश यादव गोरखपुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में मायावती श्रावस्ती ने स्वर्ण, शीतल बस्ती ने रजत, व रानी श्रावस्ती ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3000 मीटर स्टेपलचेज प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में रुपेश यादव बस्ती ने स्वर्ण, इंद्रसेन सिद्धार्थनगर ने रजत व गौरव कुमार श्रावस्ती ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में नेमवती श्रावस्ती ने स्वर्ण, नीतू गौतम गोंडा ने रजत, व शीला सिंह देवरिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।
400 मीटर बाधा दौड़ प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में विवेक यादव सिद्धार्थनगर ने स्वर्ण, विनोद यादव गोरखपुर ने रजत, व चंद्र प्रताप सिंह महाराजगंज ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में मायावती श्रावस्ती ने स्वर्ण, कीर्ति सिंह सिद्धार्थनगर ने रजत, व क्षमा सिंह कुशीनगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में विवेक यादव सिद्धार्थनगर ने स्वर्ण, चंद्र प्रताप सिंह महाराजगंज ने रजत, व विनोद यादव गोरखपुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में प्रिया राय संतकबीरनगर ने स्वर्ण, नरीना सिंह संतकबीरनगर ने रजत, व नीतू गौतम गोंडा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
हैमर थ्रो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में रविंद्र यादव श्रावस्ती ने स्वर्ण, विजयकांत यादव सिद्धार्थनगर ने रजत व सत्य प्रकाश यादव सिद्धार्थनगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में पूजा मिश्रा श्रावस्ती ने स्वर्ण, अंकिता मल्ल बस्ती ने रजत व शचि पटेल बहराइच ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में रविंद्र यादव श्रावस्ती ने स्वर्ण, शिव धनी कुशीनगर ने रजत व राजेश यादव सिद्धार्थनगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में श्रेयांशी यादव गोरखपुर ने स्वर्ण, सविता राय सिद्धार्थनगर ने रजत, व शीतल चौधरी बस्ती ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में गोविंद श्रावस्ती ने स्वर्ण, हरिओम साहनी सिद्धार्थनगर ने रजत व कुशल त्रिपाठी गोरखपुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में नेमवती श्रावस्ती ने स्वर्ण, अंजली पांडेय देवरिया ने रजत व शीला सिंह देवरिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed