{"_id":"674764482885aacbbe0a811c","slug":"show-your-talent-by-passing-the-exam-you-will-get-a-chance-to-meet-the-pm-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-127932-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परीक्षा पास करके दिखाएं प्रतिभा, पीएम से मिलने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परीक्षा पास करके दिखाएं प्रतिभा, पीएम से मिलने का मिलेगा मौका
Wed, 27 Nov 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 15 से 29 वर्ष के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सुनहरा मौका है। इसके लिए संबंधित युवा को ऑनलाइन आवेदन के बाद चार चरणों में होने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। चयनित युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री से मिलने का मौका दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो पांच दिसंबर तक होंगे। जनपद ही नहीं, बल्कि देश का कोई भी युवा प्रधानमंत्री से मिलने के लिए अपनी किस्मत आजमा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का विशेष योगदान लेने और देश के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए के लिए विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग कार्यक्रम की शुरुआत की है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से इनिशिएटिव के तहत दिल्ली में 11 और 12 दिसंबर को कार्यक्रम होना है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए माय भारत माय भारत पोर्टल www.mybharat.gov.in कर सकते हैं।
नेहरू युवा केंद्र सिद्धार्थनगर के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के अग्रणी भूमिका की वकालत की है। इस विचार को लेकर युवाओं को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। युवाओं के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और भारत का भविष्य गढ़ने में अपने विचार शामिल करने का अवसर होगा। इसे राजनीति और नागरिक जीवन में युवाओं के भागीदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
चार चरणों में होनी हैं ये प्रतियोगिताएं
पहले चरण में विकसित भारत प्रश्नोत्तरी के तहत मेरा युवा भारत प्लेटफार्म पर प्रतिभागियों को ज्ञान और भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर परीक्षा देनी होगी। पहले चरण में पास होने वाले 10 प्रतिभागियों को दूसरे चरण में विकसित भारत भारत के लिए तकनीक, युवा को सशक्त बनाना पर निबंध लिखना होगा। तीसरे चरण में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में विजन पिच डेस्क विषय पर विचार रखने होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले युवाओं की टीम बनाकर चौथे चरण में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। चौथे चरण में विजेता टीमों को प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण और विचार रखने को मौका दिया जाएगा।
-- -- -- -- -