{"_id":"f78c1d602c8c6c3dc145ebca8ddbd037","slug":"shops-coninuous-close-on-seventh-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की अपील बेअसर, नहीं खुली दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की अपील बेअसर, नहीं खुली दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस-प्रशासन के अफसरों की अपील का भी शोहरतगढ़ में कोई असर नहीं दिखा। लगातार सातवें दिन कस्बे की दुकानें बंद रहीं। बाजार में सन्नाटा छाया रहा।
कस्बे के व्यापारियों के समर्थन में करीब 6 किमी दूर बानगंगा में भी दुकानें बंद रखी गई। करवा चौथ के बावजूद दुकानें न खुलने से व्रती महिलाओं को पूजन सामग्री जुटाना मुश्किल हो गया।
मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद से ही शोहतरगढ़ कस्बा की दुकानें नहीं खुल रही। व्यापारियों को मनाने के लिए पुलिस-प्रशासन काफी प्रयास कर चुका है।
गुरुवार को एसपी ने कस्बे में मार्च कर भयमुक्त माहौल का भरोसा देते हुए दुकानें खोलने की अपील की थी। इस अपील का शुक्रवार का कोई असर नहीं दिखा। कस्बे के व्यापारी सहित गड़ाकुल व नीबी दोहनी में व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
इस कारण क्षेत्र के आने-जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता राधारमण त्रिपाठी से व्यापारियों ने कहा कि जब तक प्रशासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगा तब तक हम लोग अपनी दुकानें इसी तरह बंद रखेंगे।
व्यापारी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने कहा कि बेगुनाहों पर लगे धाराओं को हटाया जाए व जेल में बंद निर्दोष लोगों को छोड़ा जाए और बवाल में मृतक सूर्यलाल अग्रहरी के परिजनों को सरकारी मुआवजा उपलब्ध करवाया जाए। इसके बाद ही हम लोग अपनी दुकानें खोलेंगे।
इस दौरान रविंद्र वर्मा, अनिल त्रिपाठी, श्रीराम चौहान, रोहित कसौधन, मधुसूदन उपाध्याय, राधेश्याम गुप्ता, जयराम यादव, गिरधारी गुप्ता, अशोक चौहान, अब्दुल रजा, हरिश्चंद्र वर्मा, भंडारी गुप्ता, विजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।