{"_id":"64ee34c7c4d35d96e10a6634","slug":"shopkeepers-occupy-the-land-of-police-booth-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3806-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुलिस बूथ की जमीन पर दुकानदारों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुलिस बूथ की जमीन पर दुकानदारों का कब्जा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जोगिया पुलिस बूथ की जमीन पर दुकानदारों का कब्जा है। नौगढ़-बांसी मार्ग पर जोगिया एनएच 28, नेशनल हाईवे का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था ने तोड़ दिए थे, पुलिस बूथ का दोबारा निर्माण ना कराए जाने पर पुलिस बूथ की जमीन पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। जिससे आमजन को परेशानी होती है। लोगों ने बताया की पुलिस बूथ होने से लोगों को बहुत फायदा होता था, लेकिन कोतवाली पुलिस इससे अनभिज्ञ है। क्षेत्र के उदयपुर कस्बे में दो माह पूर्व एनएच 233 के जिम्मेदारों ने पुलिस बूथ से सटे नाली निर्माण किया था, इससे पुलिस बूथ को तोड़ दिया गया था। तत्कालीन कोतवाली प्रभारी यशवंत कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही इस मामले को संज्ञान में लेकर काम चालू करवा दिया जाएगा। पुलिस बूथ निर्माण कराने की बात पर सहमति बनी थी। बूथ और सड़क से सटे अतिक्रमण करने वालों को वहां से दुकान हटाने की हिदायत भी दी गई थी। लेकिन बीच में ही उनका गैर जनपद स्थानांतरण हो गया। तब से आज तक भवन नहीं बन सका। जिसका फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने सड़क किनारे की जमीन सहित पुलिस बूथ की भी जमीन पर कब्जा कर लिया है। राम मिलन, देवेंद्र त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी आदि ने कहा कि उक्त जमीन पर मॉडल पुलिस बूथ बनाए जाने की आवश्यकता है।
एसडीएम नौगढ़ ललित मिश्रा ने बताया की इस को जल्द से देख कर पुलिस बूथ का अतिक्रमण हटवाया जाएगा, अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।