फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shop caught fire, wooden items ashes

आग की चपेट में आई दुकान, लकड़ी के सामान राख

Sat, 30 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shop caught fire, wooden items ashes
आग की चपेट में आई दुकान, लकड़ी के सामान राख
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नेहतुआ गांव के पूरब शनिवार को गेहूं के डंठल में आग लग गई। आग से एक दुकान में रखी प्लाई के साथ अन्य लकड़ी के सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
नेहतुआ गांव के पूरब गेहूं के डंठल में अचानक आग लग गई। तेज पुरवा हवा के कारण आग तेजी के गांव की तरफ बढ़ती देखकर लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। साथ ही अपने-अपने संसाधनों से आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती, तब तक गांव में रक्षाराम की शटरिंग की दुकान में रखे सामान जलने लगे।
विज्ञापन

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बगल में गांव के प्रताप, राममूरत, परशुराम का पशुओं के चारे के लिए रखा भूसा भी आग की चपेट में आकर राख हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद गांव में पहुंचे हल्का लेखपाल सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि अगलगी से हुए नुकसान की जानकारी तहसीलदार डुमरियागंज को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed