फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shohratgarh MLA honored the cooks

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ विधायक ने रसोइयों को किया सम्मानित

Wed, 27 Nov 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shohratgarh MLA honored the cooks
शोहरतगढ़। स्थानीय बीआरसी परिसर में बुधवार को प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय पर तैनात रसोईया के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा व उनके पत्नी बबिता वर्मा ने क्षेत्र के 600 रसोइयों को अंगवस्त्र व मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




विधायक ने रसोइया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कितनी भी विपरीत परिस्थिति हो ये स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खाना बनाकर खिलाती है। ये एक योद्धा है, जो ठंड, गर्मी व बरसात के दिनों समय से स्कूल पहुंचकर अपनी सेवा देकर अहम भूमिका निभाती आ रही है। उन्होंने कहा कि इन रसोइयों को कर्मचारी नहीं समझते हैं, बल्कि अपना परिवार मानते हैं। कार्यक्रम को बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय व बीईओ संतोष कुमार शुक्ला ने संबोधित किया। इस दौरान राम दास मौर्या, रत्नेश सोनी, आदित्य शुक्ला, अभिषेक सिंह, लालजी यादव, मुस्तन शेरूल्लाह, मनोज यादव, हरीश वर्मा, विष्णु सिंह सहित आदि लोग रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed