{"_id":"5a10695b4f1c1b68678bc91d","slug":"shohratgarh-and-naughad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में शोहरतगढ़ व नौगढ़ का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में शोहरतगढ़ व नौगढ़ का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज और शोहरतगढ़ की बालिकाओं के बीच खेला गया कबड्डी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को मेजबान डुमरियागंज के धावकों ने जहां निराश किया वहीं, शोहरतगढ़ व नौगढ़ का दबदबा रहा। जबकि शुक्रवार की रात हुई लोकगीत और अंत्याक्षरी प्रतिस्पर्धा में डुमरियागंज ने सभी तहसीलों को पीछे छोड़ दिया।
शनिवार को प्रतियोगिता का औपचारिक आगाज बीएसए मनीराम सिंह व बीईओ चंद्रभूषण पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर बालकों के दौड़ में नौगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में शोहरतगढ़ के जाकिर को प्रथम, नौगढ़ के सूरज को द्वितीय और बांसी के दिनेश को तृतीय स्थान मिला। 50 मीटर बालिका दौड़ में शोहरतगढ़ की नगमा को पहला, नौगढ़ की सुमन को दूसरा और बांसी के रोली को तीसरा स्थान हासिल हुआ। 100 मीटर बालिका वर्ग में नौगढ़ और शोहरतगढ़ खिलाड़ियों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग के 100 मीटर बालक दौड़ में पहला और दूसरा स्थान नौगढ़ के प्रदीप चौरसिया और अखिलेश, तीसरा स्थान इटवा के दुर्गेश को मिला। 600 मीटर की दौड़ में भी नौगढ़ ने पहला और दूसरा व बांसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं के 600 मीटर दौड़ में नौगढ़ की अंकिता पहले और इटवा की प्रीती दूसरे स्थान पर रहीं। बालकों के कबड्डी में बांसी की टीम ने पहला व इटवा ने दूसरा स्थान, खो-खो जूनियर बालिका में डुमरियागंज पहला और नौगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। डुमरियागंज के बालकों की खो-खो टीम भी पहले स्थान पर रहीं। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता अंत्याक्षरी और लोकगीत में डुमरियागंज पहले और नौगढ़ दूसरे स्थान पर काबिज रहा।
विज्ञापन
दूसरे दिन प्रतियोगिता में कमेंटेटर की भूमिका अध्यापक जीएच कादिर, स्कोरर सुरेंद्र प्रसाद, राकेश और महताब आलम ने निभाई। प्रतियोगिता में नसीम अहमद, मिर्जा महबूब हसन, उपेंद्रनाथ उपाध्याय, जीशान खलील, राजकुमार, संतोष कुमार, फकरुद्दीन, आफताब आलम, रुहेल अहमद, सादिक अली, संतोष सिंहानिया, गुलाम हुसैन आदि ने अहम भूमिका निभाई।