फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shogwars mourned till late night

Siddharthnagar News: शोगवारों ने देर रात तक किया नौहा-मातम

Fri, 11 Aug 2023 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 11 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Shogwars mourned till late night
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर के बाबुलगंज मुहल्ले में हजरत अली असगर के रौजे पर बुधवार की रात मर्सिया-मजलिस का आयोजन किया गया। शोगवारों ने देर रात तक नौहा-मातम करके अली असगर की शहादत को याद किया।
विज्ञापन

जाकिर अजीम ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने दीन-ए-हक की हिफाजत के लिए जो कुर्बानी दी है उसकी कोई दूसरी मिसाल नहीं मिल सकती है। इमाम हुसैन ने हक, सच्चाई, इंसाफ और इस्लाम को बचाने के लिए अपने छह माह के बेटे अली असगर की भी कुर्बानी दे दी। अली असगर की शहादत को सुनकर आज भी लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। सावन हल्लौरी और फरहान कदर ने कई दर्द भरे नौहे पढ़े, जिस पर शोगवारों ने मातम किया। इस दौरान तनवीर हसन, कायनात हैदर, जहीर शान, मोहम्मद, हैदर, सरवर मेहंदी, अमानत, समर, दानिश, संजू, सैयद मेहंदी, नायाब हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed