{"_id":"6397713f9ed0331115683453","slug":"shiwani-won-competition-get-prize-siddharthnagar-news-gkp4606367138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कौन बनेगा सैकड़ापति में शिवानी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कौन बनेगा सैकड़ापति में शिवानी अव्वल
विज्ञापन
बिस्कोहर के अपर प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कौन बनेगा सैकड़ापति की विजेता शिवानी गुप्ता क
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कौन बनेगा सैकड़ापति में शिवानी अव्वल
बिस्कोहर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड स्थित अपर प्राइमरी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में सोमवार को व्यापार मंडल बिस्कोहर ने कौन बनेगा सैकड़ापति कार्यक्रम आयोजित किया। 40 बच्चों ने सवालों का जवाब दिया। शिवानी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रत्येक बच्चे को हाट सीट पर बैठाकर अध्यक्ष ने उनसे जनरल नॉलेज के 10-10 सवाल पूछे। विद्यालय की छात्रा शिवानी गुप्ता ने सभी 10 सवालों के सही जवाब दिए। सही जनाब पर सौ रुपये देकर हौसला बढ़ाया।
व्यापार मंडल बिस्कोहर के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने बताया कि कौन बनेगा सैकड़ापति का उद्देश्य विद्यालय में बच्चों को जनरल नालेज व हिंदी, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान के विषय के जानकारी के साथ-साथ खेल-खेल में उच्चस्तरीय जानकारियां देना है। कहा कि इस गेम में हम बच्चो से 10 सवाल पूछते हैं। उसमें से उन्हें तीन लाइफ लाइन देते हैं। एक फोन और टीचर हेल्प, दूसरा ऑडियंस पोल व तीसरा 50-50 अगर बच्चा पहला सवाल का सही जवाब देता है तो उसे 10 रुपये, उसके बाद 10 सवाल का जबाव देने पर उसे 100 रुपया दिया जाता है।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को नगर के एक-एक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। विद्यालय प्रधानाध्यापक गोपेश दुबे ने कहा कि प्रभात जायसवाल का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। इसमें बच्चे रुचि ले रहे हैं। इस तरह के आयोजन से बच्चो के अंदर जनरल नॉलेज के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वह मन लगाकर तैयारी करेंगे।