{"_id":"64f4d3e76289ef68400dc1a4","slug":"shikshamitras-took-out-a-bike-rally-and-submitted-memorandum-to-the-mp-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-4041-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिक्षामित्रों ने बाइक रैली निकाल सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिक्षामित्रों ने बाइक रैली निकाल सांसद को सौंपा ज्ञापन
Mon, 04 Sep 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिाकारी।
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले रविवार को शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय से सांसद जगदंबिका पाल के आवास तक बाइक रैली निकाल उन्हें ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि शिक्षामित्र गांव के गरीब शोषित वंचित पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। जिन्हें पिछले छह वर्ष से 10 हजार का अल्प मानदेय दिया जा रहा है। इससे उनके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है।
संरक्षक श्याम नारायण त्रिपाठी ने कहा 25 जुलाई 2017 को समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्र का भविष्य मंझधार में फंसा है। सांसद जगदंबिका पाल ने शिक्षामित्रों की समस्या के समाधान और सम्मान जनक मानदेय के लिए मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस दौरान यशवंत सिंह, अमित सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, केसरी प्रसाद, जगदीश कुमार, राम प्रकाश, रामु निराला आदि उपस्थित रहे।