{"_id":"5a09d0884f1c1b156b8b5a0f","slug":"shahargarh-main-tahsil-level-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील स्तरीय खेल में शोहरतगढ़ अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील स्तरीय खेल में शोहरतगढ़ अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
परसा में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते परिषदीय स्कूल के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा/परसा। तहसील स्तरीय दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा व सांस्कृतिक समापन समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में जारी तहसील स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ के बच्चों का बोलबाला रहा। प्राइमरी स्तर की छात्रों के 400 मीटर की दौड़ में शोहरतगढ़ के जाकिर हुसैन, बढ़नी के विशाल, सद्दाम को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में बढ़नी की सुमन, प्रिया, शोहरतगढ़ की उर्मिला, जूनियर स्तर की बालकों की 400 मीटर दौड़ में बढ़नी के अब्दुल कयूम, शोहरतगढ़ के अनिल कुमार, बढ़नी के अर्जुन, जूनियर स्तर की छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में शोहरतगढ़ की रोशनी, बढ़नी की गीता, शोहरतगढ़ किरन, जूनियर स्तर की छात्र की 600 मीटर दौड़ में शोहरतगढ़ के शमीम, अनिल, बढ़नी के नसीम को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान मिला। जूनियर स्तर की छात्रा की 600 मीटर की दौड़ में शोहरतगढ़ की किरन शर्मा और आराधना शर्मा ने पहला व दूसरा तथा बढ़नी की रीता पाठक ने तीसरा स्थान हासिल किया। शोहरतगढ़ के खिलाड़ियों ने बालक वर्ग की ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, पीटी आदि प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त किया।
एकांकी समूह गान, लोकगीत और सुलेख की प्रतियोगिताओं में भी अपना जलवा बिखेरा। प्राथमिक बालक वर्ग में शोहरतगढ़ के अमीरुल्लाह, बालिका वर्ग में नगमा व जूनियर वर्ग में राजनाथ व रोशनी को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। इस दौरान राजेश चौधरी, अरविंद आर्य, बीईओ अभिमन्यु, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, बीईओ शोहरतगढ़ विजय गुप्ता, व्यायाम शिक्षक शोहरतगढ़ मुस्तन शेरुल्लाह, बढनी सुग्रीम यादव, जावेद आलम, लालजी यादव, देवेंद्र यादव, नरेन्द्रमणि, रमेश चन्द्र शुक्ल, अरुण मिश्र, रामसेवक, मनीष सिंह, विवेक सिंह, अंशू चौधरी, विनीत भास्कर, कोकिला देवी, सोनी आदि मौजूद थे।
उधर, बीआरसी खुनियांव पर सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ समाप्त हो गया। इटवा तहसील में खुनियांव ब्लाक के खिलाड़ियों का व्यक्तिगत व सामूहिक प्रतिस्पर्धा में दबदबा रहा। विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारिकपार के छात्रों ने लोक गीत और नाटक का मंचन कर समाज की कुरीतियों पर तंज कसा। अर्चना केवट स्नेहलता मिश्रा व पूनम सिंह ने आए हुए अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य हरिहर सिंह मौजूद रहे। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अनिल त्रिपाठी, समसुद्दीन अहमद, बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्रा, व्यायाम शिक्षक राजाराम, चंद्रमणि, रामनिवास यादव, केसरी नंदन, लोकेंद्र चौहान, नगीना राय, अभय पांडेय, अमर बहादुर, संतोष सिंह, पंकज सिंह, मनोज यादव, रामनिवास पाठक, रमाकांत पाठक, हयातुल्लाह, बैजनाथ लाल श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह, श्यामा प्रसाद त्रिपाठी, मेंहदी हसन आदि मौजूद रहे।
उसका बाजार। तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह के प्रथम दिन बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 200 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग दौड़ में मेजबान ब्लॉक की निशा प्रथम रही, जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर जोगिया की छात्राएं रहीं। जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में मेजबान ब्लॉक के भिटिया की टीम अव्वल रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में नौगढ़ की टीम ने बाजी मारी। इसके पूर्व प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ डीएम कुणाल सिल्कू ने गुब्बारे उड़ाकर व ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा का विकास होता है। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बेहतरीन क्रीड़ा समारोह आयोजित कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग बधाई के पात्र है। बीएसए मनीराम सिंह ने कहा कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद के लिए भी सकारात्मक माहौल सृजित करने के लिए प्रयासरत हैं। समारोह को प्राशिसं के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी व पूमाशिसं के जिलाध्यक्ष अरुणेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। बीईओ उसका बाजार व्यास देव ने आभार जताया। इस दौरान बीईओ सीमा पांडेय, रीता गुप्ता व गोपाल जी मिश्र, जिला समन्वयक नागेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अब्दुल अजीज, सतेंद्र गुप्ता, उदयभान मिश्र, अरुण सिंह, दयाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। जीजीआईसी परिसर में सोमवार से तहसील स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बालक वर्ग में नबीउल्लाह ने तेज धावक बनने का गौरव प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अंजली यादव ने बाजी मारी। प्राथमिक व जूनियर स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुआ। छात्राओं ने समूह गान, लोकगीत प्रस्तुत किया। बीईओ चंद्रभूषण पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में डुमरियागंज प्रथम के नबीउल्लाह प्रथम, डुमरियागंज द्वितीय के रवि को द्वितीय स्थान मिला। 100 मीटर बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल डुमरियागंज की पूजा को पहला व आकांक्षा को दूसरा स्थान मिला। प्राथमिक स्तर के 50 मीटर बालक वर्ग दौड़ में प्राथमिक विद्यालय डुमरियागंज प्रथम के प्रिंस ने प्रथम व सुमित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय डुमरियागंज के अमरजीत साहनी, प्राथमिक विद्यालय डुमरियागंज द्वितीय के अमरजीत दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में की बीना कुमारी को प्रथम, अनीता को द्वितीय स्थान मिला। 200 मीटर बालिका जूनियर दौड़ में अंजली यादव को प्रथम व जूनियर हाईस्कूल भनवापुर की छात्रा शिवानी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान नसीम अहमद, अष्टभुजा पांडेय, रामप्रकाश मिश्रा, मुस्ताक अहमद, अवधेश भारती, उमाकांत गुप्ता, महेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, लालचन्द्र, मिर्जा महबूब, शिवाजी, दिनेश सिंह, मोहम्मद शमीम, काजी मोहम्मद सारिक, रामप्रकाश मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, फैज अहमद, चंद्रभूषण सिंह, राजेश कुमार कन्नौजिया, परवेज अहमद, मोहम्मद सादिक, धर्मेंद्र कुमार, संतोष सिंहानिया आदि मौजूद रहे।