फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shady trees being prepared under the protection of bamboo

ग्रीन बेल्ट : बांस की सुरक्षा में तैयार हो रहे छायादार वृक्ष

Sun, 04 Jun 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Shady trees being prepared under the protection of bamboo
सिद्धार्थनगर। अब बीएसए मैदान में लोगों को छाए के भटकना नहीं पड़ेगा। सुबह खुली हवा में टहलने आने वाले लोगों को अब बीएसए मैदान में तेज धूप होने पर भी व्यायाम करने के लिए छाया मिल सकेगा। मैदान के जलभराव वाले क्षेत्र में बांस के कटीले पौधों की सुरक्षा में छायादार वृक्ष तैयार हो रहे है। वन विभाग ने इस बड़े मैदान के दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्से में दो ग्रीन बेल्ट तैयार किया है। वर्तमान में भी लोग तेज धूप से बचने के लिए इसके छाए के नीचे शरण लेते नजर आ रहे है।
विज्ञापन

वैसे तो वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 39 लाख पौधे रोपित किए गए थे, लेकिन इनमें कितने सुरक्षित बचे हुए इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इस वर्ष भी इतने ही पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जो कि जुलाई माह से शुरू होगा। पांच वर्ष पूर्व वन विभाग ने बीएसए मैदान के जलभराव वाले दो हिस्से में पौधरोपण का प्रयास किया, लेकिन छुट्टा पशुओं के चलते उनकी सुरक्षा नहीं हो पाई। जिसके बाद अगले वर्ष पूर्व विभाग ने यहां तार से घेर कर पौधरोपण किया, लेकिन जलभराव से नष्ट हो गया। तीन वर्ष पूर्व विभाग ने यहां चारों तरफ बांस की पौध लगाकर बीच में छायादार पौध रोपित किए, जो वृक्ष बनने की तरफ अग्रसर है। क्षेत्रीय अधिकारी नौगढ़ वन विभाग शरद कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इन पौधों के तैयार होने से जहां लोगों को स्वच्छ हवा मिलेगी, वहीं लोगों को छाया भी मिलेगा।
विज्ञापन

-----------------
स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ रहेंगे सभी : कुलसचिव
: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा की हमारे जीवन में पर्यावरण का विशेष महत्व है। पर्यावरण स्वच्छ होगा, तभी हम स्वस्थ रह पाएंगे। इसलिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना न केवल सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह निजी आवश्यकता भी है। हर व्यक्ति की पर्यावरण के प्रति कुछ जिम्मेदारी है क्योंकि वह केवल न भोजन एवं अन्य पदार्थ प्रदान करते है बल्कि मानव की अच्छा जीवन जीने के लिए सुरुचिपूर्ण ढंग से संतुष्ट भी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed