फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seraj, Monica, Sachin, Sandhya, Ajay and Mamta topped the race.

Siddharthnagar News: सेराज, मोनिका, सचिन, संध्या, अजय व ममता दौड़ में अव्वल

Sun, 02 Feb 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Seraj, Monica, Sachin, Sandhya, Ajay and Mamta topped the race.
सिद्धार्थनगर महोत्सव परिसर में आयोजित खो-खो में भाग लेती ​खिलाड़ी। संवाद
फोटो-गोला क्षेपण में अनुभव व अंजलि प्रथम, लंबी कूद में आमा राव व उजाला प्रथम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सिद्धार्थ महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को महोत्सव परिसर में एथलेटिक प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मो. सेराज, बालिका वर्ग में मोनिका विश्वकर्मा, 400 मीटर बालक वर्ग में सचिन शर्मा व बालिका में संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में अजय निषाद व ममता को प्रथम स्थान मिला।
100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सतेंद्र यादव द्वितीय व मो. रफीक तीसरे स्थान पर और बालिका वर्ग में स्नेहा यादव द्वितीय व शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक में दिव्याशु गौड़ द्वितीय व रंजन यादव तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में ज्योति द्वितीय और पूनम को तृतीय स्थान मिला। 1500 मीटर बालक वर्ग में गौतम यादव द्वितीय व रणबीर सिंह को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में मोनी दूसरे तथा बंदना तीसरे स्थान पर रहीं। गोला क्षेपण के बालक वर्ग में अनुभव पांडेय प्रथम, अंश मिश्रा द्वितीय व कमाल अहमद तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजलि प्रथम, मुस्कान द्वितीय व रोशनी यादव को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

लंबी कूद में बालक वर्ग में आमा राव प्रथम, संदेश द्वितीय व आनंद जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में उजाला गोस्वामी प्रथम, नेहा यादव दूसरे स्थान पर बंदना यादव को तीसरा स्थान मिला। खो-खो प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। खो-खो का फाइनल मैच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शोहरतगढ़ व उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया के बीच खेला गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शोहरतगढ़ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया को 11-01 के भारी अंतर से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed