{"_id":"6377c436e6ae443550461c31","slug":"seize-three-shop-siddharthnagar-news-gkp457887332","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: खाद की दुकानों पर छापा, तीन का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: खाद की दुकानों पर छापा, तीन का लाइसेंस निलंबित
Sat, 19 Nov 2022 04:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
बांसी कस्बे में उर्वरक की दुकान पर स्टॉक रजिस्टर देखते जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह। संवा
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उवर्रक और बीज में मिलावटी रोकने के लिए शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ने बांसी तहसील क्षेत्र के उवर्रक की दुकानों पर छापा मारा। दुकान छोड़कर भागे तीन दुकानों का लाइसेंस निलिंबित करने की कार्रवाई की। 10 नमूना जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
जनपद में डीएपी की किल्लत जारी है, किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं इसलिए मिलावटी की आशंका बढ़ गई है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बांसी तहसील क्षेत्र के पेडारी, कलनाखोर, सकारपार, गोनहाताल, गोहर, पटखौली और बांसी कस्बे में दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान खाद में मिलावटी की आशंका को देखते हुए दो दुकानों से खाद का नमूना एकत्र किया गया, जबकि आठ दुकानों से गेहूं के बीज का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
छापा मारे जाने की जानकारी मिलने के पर दुकानदार सटर बंद करके भाग गए थे, जबकि दुकान पर बाइक आदि खड़ी पाई गई। गड़बड़ी करने की आशंका को देखते हुए तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि डीएपी की कमी नहीं होने पाएगी। 50 हजार बोरी डीएपी समितियों पर भेजा गया है। प्राइवेट पर भी आपूर्ति है। ऐसे में किसान घबराएं नहीं। अगर कहीं अधिक मूल्य कोई लेता है तो सूचना दें। इसके बाद संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।