फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fertilizer shops raided, license of three suspended

Siddharthnagar: खाद की दुकानों पर छापा, तीन का लाइसेंस निलंबित

Sat, 19 Nov 2022 04:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer shops raided, license of three suspended
बांसी कस्बे में उर्वरक की दुकान पर स्टॉक रजिस्टर देखते जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह। संवा - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

उवर्रक और बीज में मिलावटी रोकने के लिए शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ने बांसी तहसील क्षेत्र के उवर्रक की दुकानों पर छापा मारा। दुकान छोड़कर भागे तीन दुकानों का लाइसेंस निलिंबित करने की कार्रवाई की। 10 नमूना जांच के लिए भेजा।

विज्ञापन


जनपद में डीएपी की किल्लत जारी है, किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं इसलिए मिलावटी की आशंका बढ़ गई है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बांसी तहसील क्षेत्र के पेडारी, कलनाखोर, सकारपार, गोनहाताल, गोहर, पटखौली और बांसी कस्बे में दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान खाद में मिलावटी की आशंका को देखते हुए दो दुकानों से खाद का नमूना एकत्र किया गया, जबकि आठ दुकानों से गेहूं के बीज का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापा मारे जाने की जानकारी मिलने के पर दुकानदार सटर बंद करके भाग गए थे, जबकि दुकान पर बाइक आदि खड़ी पाई गई। गड़बड़ी करने की आशंका को देखते हुए तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि डीएपी की कमी नहीं होने पाएगी। 50 हजार बोरी डीएपी समितियों पर भेजा गया है। प्राइवेट पर भी आपूर्ति है। ऐसे में किसान घबराएं नहीं। अगर कहीं अधिक मूल्य कोई लेता है तो सूचना दें। इसके बाद संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed