{"_id":"6a1f1a0809702403450f09cc","slug":"security-agencies-on-alert-after-nia-action-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159164-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एनआईए की कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एनआईए की कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Tue, 02 Jun 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नेपाल बाॅर्डर पर एक बार फिर सतर्कता और जांच तेज हो गई है। पाकिस्तान समर्थित आतंकी माॅड्यूल का खुलासा होने और दो दिन पहले देश के अलग-अलग राज्यों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के छापे और गिरफ्तारी के बाद सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पकड़े गए संदिग्धों के मंसूबे को भांपने के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस दिखीं। सोमवार शाम से ही बाॅर्डर पर जांच में तेजी देखी गई। मंगलवार को डाॅग स्क्वाॅड और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से जांच की जा रही थी। एसएसबी के जवान हर व्यक्ति, सामान और वाहन की जांच करते हुए देखे गए।
जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बॉर्डर से लगती है। पूरी सीमा खुली हुई है और इसकी सुरक्षा एजेंसियों के हवाले है। नेपाल में बैठकर संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने, संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने और नेपाल में बैठकर देशविरोधी गतिविधियों के संचालित किए जाने की एजेंसियों के इनपुट मिलने के बाद सीमा और संवेदनशील हो गई। एसएसबी के अलावा लोकल थाने की पुलिस और कई एजेंसी सुरक्षा के मद्देनजर काम कर रही हैं।
पाकिस्तानी समर्थित आतंकी माॅड्यूल का खुलासा होने और दो दिन पहले देश के अलग-अलग राज्यों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के छापे और गिरफ्तारी और संदिग्ध वस्तु की बरामदगी और उनके मंसूबों की जानकारी मिलने के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ गई है। सुरक्षा को लेकर बाॅर्डर पर जानकारी ली गई तो गहनता से चेकिंग जारी है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बढ़नी बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त दिखी। सीमा पार से हर आने और जाने वालों की गहनता से जांच की जा रही थी। जांच में स्क्वॉड डॉग को भी शामिल किया गया है। हर आगंतुक को पहचान पत्रों के सत्यापन के बाद ही आने-जाने दिया जा रहा था। संदिग्ध दिखने वाले चेहरों से पूछताछ भी की गई। वहीं, खुनुवां और अलीगढ़वा बाॅर्डर पर सघन चेकिंग जारी रही।