फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Secondary Education Council

Siddharthnagar News: दो दिन मिला समय, सही कर लें नाम

Tue, 19 Dec 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Dec 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Secondary Education Council
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को बड़ी सहूलियत दी है। दो दिन के लिए बोर्ड ने परीक्षा से जुड़े पोर्टल खोल दिया है। परीक्षार्थी 20 दिसबंर तक नाम और पिता के नाम सहित अन्य त्रुटियों को सही कर सकेंगे। यह व्यवस्था पहली लागू हुई है। इससे अंकपत्र मेें होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन


यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा में अंकपत्र में नाम और पिता के नाम सहित स्पेलिंग की गड़बड़ी होने से अंक पत्र के सुधार में बड़ी परेशानी होती थी। बोर्ड तक विद्यार्थियों को चक्कर लगाना पड़ता था इसके बाद भी सही होने की उम्मीद नहीं रहता था। विद्यार्थियों को इस प्रकार की समस्या न होने पाए। इसे ध्यान में रहते हुए परीक्षा फार्म खुद जांच कराने के बाद एक बार फिर पोर्टल खोल दिया है। जिस पर कक्षाध्यापक बच्चे की मौजूदगी में परीक्षा फार्म को चेक करेंगे। परीक्षा नाम, पता और विषय कोड आदि की गड़बड़ी को सुधार करेंगेे। इसके लिए दो दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

20 दिसंबर तक पोर्टल खुला रहेगा। फार्म देने के बाद उसे सही करके लॉक कर दिया जाएगा। इसके बाद संसोधन का अवसर नहीं मिलेगी। वह अंकपत्र में छपकर आएगा। इस व्यवस्था के शुरू किए जाने से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकरण 60320 परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि परीक्षा फार्म में त्रुटि सही करने के लिए 20 दिसंबर तक का समय मिला है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल से सुधार किया जाएगा। इस संबंध में विद्यालय के संचालकों को दिशा-निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed